फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Asha will visit four lakh houses, will check the quality of salt

Gonda News: चार लाख घरों में जाएंगी आशा, जांचेंगी नमक की गुणवत्ता

Thu, 24 Oct 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Asha will visit four lakh houses, will check the quality of salt
विज्ञापन




गोंडा। आयोडीन शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। शरीर में इसकी कमी से घेंघा, बहरापन, गूंगापन व अपंगता जैसी बीमारियां हो सकती हैं। आयोडीन की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग आशाओं के माध्यम से आयोडीनयुक्त नमक की जांच कराएगा। इसमें आशाओं को टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई है। आशा हर माह 50 घरों में दस्तक देकर नमक का नमूने लेकर किट से नमक की जांच करेंगी।
जिले की 3400 आशा कार्यकर्ताओं को अब नमक में आयोडीन के जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। दो महीने तक विशेष अभियान चलाकर 4 लाख घरों के नमक की जांच की जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि आयोडीनयुक्त नमक का सेवन न करना मनुष्य की सेहत के लिए हानिकारक है। इससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं व अन्य व्यक्ति घेंघा, कुपोषण, अपंगता व अन्य बीमारियां हो सकती हैं। आशा कर्मी घर-घर जाकर नमक के नमूने लेकर टेस्टिंग किट से आयोडीन की जांच करेंगी। इसके लिए सभी आशाओं को टेस्टिंग किट देकर प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

भोजन में आयोडीन तत्व का पर्याप्त मात्रा होने से शरीर की बढ़त और बुद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। आयोडीन की कमी से बच्चों में मंदबुद्धि, बौनापन, गूंगापन, बहरापन हो सकता है। गर्भवती महिलाओं में आयोडीन की कमी से गर्भपात की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed