{"_id":"63f7b04bf69d756f96047a49","slug":"asha-took-the-pregnant-woman-home-without-giving-birth-dose-to-the-newborn-gonda-news-c-13-1-100288-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवजात को बर्थ डोज लगवाए बिना प्रसूता को घर लेकर चली गई आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवजात को बर्थ डोज लगवाए बिना प्रसूता को घर लेकर चली गई आशा
Thu, 23 Feb 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज के प्रसव केंद्र पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। आधी रात को प्रसव के बाद बिना नवजात को टीका लगवाए ही आशा बहू प्रसूता को लेकर घर चली गई। स्टाफ नर्स ने इसकी शिकायत अधीक्षक से की है। अब मामले की जांच शुरू हो गई है।
प्रसव केंद्र पर बुधवार की रात बेला नौशहरा निवासी महिला सुमन देवी पत्नी पवन कुमार को प्रसव के लिए लाया गया था। स्टाफ नर्स अमरावती ने रात में 3:15 मिनट पर सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद वह अपने कमरे में पानी पीने चली गई। वापस आकर देखा तो जच्चा और बच्चा वहां पर नहीं थे। जिससे वहां हड़कंप मच गया।
खोजबीन की गई तो दाई ने बताया कि आशा बहू उसे अपने साथ लेकर चली गई है। हैरानी की बात तो यह है कि नवजात को जन्म के समय पोलियो व हेपेटाइटिस सहित कोई भी टीका नहीं लगा। न ही उसे कोई दवा दी गई। बृहस्पतिवार को स्टाफ नर्स ने बात की तो पता चला कि आशा बहू ने उसे बाहर से कोई दवा दिलवा दी है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।