फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   As soon as the wedding season begins, the clothing market is full of excitement

Gonda News: सहालग शुरू होते ही कपड़ों के बाजार में छाई रौनक

Sun, 02 Nov 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
As soon as the wedding season begins, the clothing market is full of excitement
गोंडा में दुकान पर कपड़े खरीदतीं महिलाएं। - संवाद
गोंडा। सहालग शुरू होते ही बाजारों में नए डिजाइन के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ गई है। खासकर शादी-पार्टी के लिए लहंगा, गाउन, साड़ी और इंडो वेस्टर्न ड्रेस की खरीदारी में ग्राहकों की दिलचस्पी देखी जा रही है। युवतियों को ट्रेंडिंग और प्रीमियम फैब्रिक वाले परिधान लुभा रहे हैं।
विज्ञापन





दुकानदार सोनू ने बताया कि इस बार बाजार में हैवी वर्क, सीक्वेंस डिजाइन और प्रिंट वाले परिधान ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। पुरुष वर्ग को शेरवानी, कोट-पैंट और ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा भा रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में कपड़ों की बिक्री में करीब 40 प्रतिशत तक उछाल आया है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदार लगातार नई वैराइटी के कपड़े मंगा रहे हैं। मार्केट में भीड़ बढ़ने से शाम के समय खरीदारी का माहौल चरम पर रहता है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-विवाह के कार्यक्रम बढ़ने से बिक्री और बढ़ने की संभावना है। ठंड के असर को देखते हुए ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ रही है। दुकानदार राजेश गुप्ता का कहना है कि सुबह-शाम ठिठुरन के चलते स्वेटर, जैकेट, शॉल और कश्मीरी स्टॉल की बिक्री बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में ग्राहक बढ़े हैं और कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। नवंबर और दिसंबर में शादी के कई शुभ मुहूर्त होने से कपड़ों की मांग और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed