फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arvind, Lalita, Rajan and Radhika topped in 50 meter race

Gonda News: 50 मीटर दौड़ में अरविंद, ललिता, राजन व राधिका अव्वल

Fri, 08 Nov 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Arvind, Lalita, Rajan and Radhika topped in 50 meter race
गोंडा। शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह व मुजेहना में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रुपईडीह में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। 50 मीटर दौड़ में अरविंद व बालिका वर्ग में ललिता, 100 मीटर दौड़ में अरविंद व बालिका में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में देवतहा न्याय पंचायत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यायाम शिक्षक अजीत कुमार तिवारी, पवन यादव, देव प्रकाश पांडेय, अनिल कुमार चौरसिया, हेमंत कुमार तिवारी, राजेश कुमार तिवारी, दुर्गेश पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षाक्षेत्र मुजेहना के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय डेबरीकला में प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी व बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में 10 न्याय पंचायतों के करीब 100 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर दौड़ में राजन यादव व राधिका वर्मा प्रथम, 100 मीटर दौड़ में लालबाबू व सायमा बानो ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में मेहताब व नरगिस अव्वल रहे। इस दौरान प्रेम प्रकाश, परमजीव प्रसाद, शरद सिंह, कुलदीप पाठक, आशुतोष पांडेय, राजू कौशल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed