{"_id":"6262ef6fcac94700d5070a3d","slug":"arto-blood-donetion-gonda-news-lko6273543185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्दान कर बीस लोग बने महादानी, 25 लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्दान कर बीस लोग बने महादानी, 25 लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण
विज्ञापन
फोटो-10-गोंडा के आरटीओ कार्यालय में ब्लड कलेक्शन वैन में रक्तदान करतीं एआरटीओ बबिता वर्मा। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सड़क सुरक्षा सप्ताह में सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की जान बचाने को शुक्रवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में रक्तदान व नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए रक्तदान कलेक्शन वैन बुलाई गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी समेत 20 लोग रक्तदान कर महादानी बने। नेत्र शिविर में 25 लोगों के नेत्र का परीक्षण किया गया।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के चिकित्सक प्रभारी ब्लड बैंक डॉ. चेतन पाराशर के नेतृत्व में संभागीय परिवहन कार्यालय में रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल की रक्दान कलेक्शन वैन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन बबिता वर्मा, यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार, डीबीए सुशील भट्ट समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्दान शिविर के दौरान जिला अस्पताल के डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों समेत 25 लोगों को नेत्र परीक्षण किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने में योगदान किया जा सकता है। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनसे नियमों के पालन की अपील की गई। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुझाव दिए। इस दौरान अतुल मौर्या, प्रमोद सिंह, यतेंद्र कुमार, सभाजीत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, सरफराज, महेंद्र शुक्ल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।