फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Artists spread their wings at the Indian Art Festival

Gonda News: भारतीय कला उत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Mon, 08 May 2023 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Artists spread their wings at the Indian Art Festival
अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में प्रतियोगिता के समापन पर विजेता कलाकार। - संवाद
गोंडा। अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में सात दिवसीय भित्ति चित्र चित्रण के समापन पर रविवार को छात्र-छात्राओं की चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए निर्णायक मंडल के सदस्य व वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया निवासी चित्रकार गया प्रसाद आनंद ने बताया कि निर्णायक मंडल ने भगवान श्रीराम, सीता जी व हनुमान जी की भव्य कलाकृतियों के कलाकारों में से बस्ती के चंद्रभान सिंह को प्रथम, अयोध्या के अनुपम मिश्र को द्वितीय, राजस्थान की वंदना जोशी को तृतीय व गोंडा की अंशिका कौशल, अयोध्या की आशा गुप्ता, सिपाली कनौजिया, कृपाशंकर गुप्ता व बस्ती के अंकित कुुमार को सांत्वना पुरस्कार के संग प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।संरक्षक राम उजागर दासजी महाराज, मुख्य संयोजक एसबी सागर प्रजापति, अध्यक्ष डॉ. प्रदीप तिवारी, प्रबंधक राजेश चौबे, सचिव प्रतिभा यादव, साकेत महाविद्यालय के दृश्य कला विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अंबरीष श्रीवास्तव कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed