फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   artists fastened upon in Gonda mahotsav

गोंडा महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समा

Mon, 12 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 12 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
artists fastened upon in Gonda mahotsav
गोंडा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं कलाकार - फोटो : अमर उजाला
गोंडा महोत्सव में सजाई गई पहली अवधी नाइट लोक गायिका वंदना मिश्रा के नाम रही। छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके के गीतों... पर श्रोता झूमे तो कौन दिशा में लेके  चला रे बटोहिया... पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने गायिका के साथ जुगलबंदी की। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी नोटबंदी का समर्थन करते हुए लोगों को अच्छे दिन आने का गीत सुनाया। 
विज्ञापन


गोंडा महोत्सव की पहली शाम सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर रही। महोत्सव के संास्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के कैसरगंज सांसद सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने किया।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने सांसद को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तो सांसद ने भी महोत्सव के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि स्वस्थ गोंडा-साक्षर गोंडा के नारे को जिला प्रशासन ने हकीकत में बदल दिया है। दर्शकों की डिमांड पर सांसद ने नोटबंदी का समर्थन करते हुए लोकगीत बांस कै झोपड़िया महलिया से पूछै का हमरौ दिनवा बहुरिहैं कि नाहीं... गाकर जनता को अच्छे दिन आने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के बाद लोक गायिका वंदना मिश्रा ने अपने गीतों के जरिए श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वंदना के दमादम मस्त कलंदर व भोजपुरी के अन्य लोकगीतों पर दर्शकों की तालियां बटोरी। मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने वंदना मिश्रा के साथ युगलबंदी करते हुए कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया, झुलनी का रंग सांचा हमार पिया व छुप गए सारे नजारे ओए क्या बात हो गई... गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

महोत्सव के नोडल अधिकारी एके शुक्ल एवं प्रशिक्षु आईएएस आशीष कुमार ने वंदना मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महोत्सव के संयोजक जानकी शरण द्विवेदी, इरफ ान मोइन व रघुनाथ पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर एसपी सुधीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, पल्टूराम, एडीएम त्रिलोकी सिंह मौजूद रहे। 

मुंबई से चलकर गोंडा में दर्शकों का मनोरंजन करने पहुुंचे हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव ने महोत्सव में मौजूद लोगों को अपने हास्य व्यंग्यों के माध्यम से खूब गुदगुदाया। राजन ने घरेलू परिवेश से लेकर सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों पर मसालेदार चुटकुलों के जरिए करारा प्रहार किया। डीएम ने हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। 

महोत्सव में लगाए गए जिला विज्ञान क्लब के स्टाल पर सोमवार को छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर जिला विज्ञान क्लब की मुखिया डा. रेखा शर्मा के निर्देशन में नाटक अन्नदाता का मंचन किया गया। साथ ही चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 


महोत्सव में आज
सुबह 10.30 बजे हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11.30 बजे संगोष्ठी गोंडा में कृषि विकास, दोपहर 2.00 बजे नाटक सांप्रदायिक सद्भाव- नारी ज्ञानस्थली कॉलेज, 2.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम-स्थानीय कलाकार, शाम 6.00 बजे लोक गायन एवं नृत्य-एसपी चौहान एंड पार्टी, 7.00 बजे कवि सम्मेलन-स्थानीय कवि। रात 9.00 बजे गजल गायन-डा. हरिओम, 10.00 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed