फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arshad Hussain became the district president of SP

Gonda News: अरशद हुसैन बने सपा के जिलाध्यक्ष

Thu, 13 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arshad Hussain became the district president of SP
गोंडा। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के बाद अब सपा ने भी जिलाध्यक्ष तय कर दिए हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पुराने वफादार अरशद हुसैन को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहराना उनके लिए चुनौती भी है। वहीं टिकट बंटवारे से होने वाले अंसतोष और भितरघात का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे में तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरुप उर्फ पप्पू यादव पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए थे। अध्यक्ष जिला पंचायत व ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में प्रत्याशी तय करने और नामांकन में लापरवाही की जिम्मेदारी भी पप्पू यादव की ही तय हुई थी।
विज्ञापन



विकास खंड झंझरी के चिश्तीपुर गांव के रहने वाले अरशद हुसैन को सपा में लंबे समय से टिके रहने का इनाम प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्ष बनाकर दिया। अरशद हुसैन ने पिछले 31 वर्षो से विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन के लिए काम किया है। अरशद हुसैन ने बताया कि 1992 में सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उस समय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने अरशद हुसैन को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया और 2007 तक वह इस पद पर रहे। उसके बाद सपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने। बीच में 2005 से 2010 तक समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed