फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arrested with nine kilos of hemp

9 किलो गांजा के साथ धरा गया

Sun, 04 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Arrested with nine kilos of hemp
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। पुलिस ने शिवागंज चौराहे के पास से शनिवार की देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ किलो गांजा बरामद किया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना उमरी बेगमगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह व अश्विनी पांडेय को सूचना मिली थी कि दो लोग शिवागंज चौराहे के पास से गांजा लेकर गुजरने वाला है।
विज्ञापन

इसी सूचना पर एक व्यक्ति को दबोच लिया गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम साजिद निवासी झीझाना जनपद शामली बताया। उसने बताया कि फरार हुआ उसका साथी फुरकान निवासी पेनीपुर थाना मोहम्मदपुर जनपद बाराबंकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फुरकान के खिलाफ अन्य जनपदों में गोहत्या के अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed