{"_id":"5f550ff78ebc3e615e7145ef","slug":"arm-factory-caught-in-mau-village-gonda-news-lko538818872","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मऊ गांव में पकड़ी असलहा फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मऊ गांव में पकड़ी असलहा फैक्टरी
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने मऊ गांव में दबिश देकर तीन निर्मित व दो अर्ध निर्मित अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद करके आरोपी के खिलफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने का दावा किया है।
उपनिरीक्षक संजीव वर्मा व एसआई डिग्री प्रसाद गौतम मय हमराही के साथ शनिवार की रात गस्त पर मछलीगांव बाजार में थे। इसी बीच जनपद मुख्यालय से एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शुक्ला, मुलायम सिंह, अजित चंद्र, राजेन्द्र यादव, अजीत यादव आ गए और बताए कि मुखबिर से सूचना मिली है कि मऊ गांव के एक घर में रात के समय असलहा बनाने का काम बहुत जोरों पर हो रहा है।
एसआई संजीव कुमार वर्मा के मुताबिक बिना समय गवांए मछली गांव में बैंक व मंदिर पर ड्यूटी दे रहे कांस्टेबल रमेश यादव, राम अवतार यादव, जैनेंद्र, सतीश गौड़ के साथ मऊ गांव में दबिश दी गई तो एक व्यक्ति कम रोशनी में निहाई पर असलहा बनाने का काम कर रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी व्यक्ति को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से दो 315 बोर, एक 12 बोर का असलहा, दो अर्ध निर्मित असलहा, चार अदद जिंदा कारतूस व एक खोखा सहित अन्य असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी निर्मल पुत्र मेहीलाल निवासी मऊ गांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।