फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arga brand products will make a splash across the country

Gonda News: देशभर में धूम मचाएंगे अरगा ब्रांड के उत्पाद

Fri, 16 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Arga brand products will make a splash across the country
गोंडा में स्वयं सहायता समूह के स्टालों का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। - संवाद
गोंडा। जिले के स्वयं सहायता समूह अब कॉरपोरेट की तर्ज पर व्यवसाय करेंगे। ‘अरगा’ ब्रांड से 55 उत्पादों को जोड़ा गया है। इसकी लांचिंग श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को शहर के रॉयल पैराडाइज में आयोजित समारोह में की। उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और विकास विभाग की तारीफ की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जिले के अफसरों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के साथ अरगा ब्रांड की लांचिंग की। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर लोगों से उत्पादों के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा भी की। कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और महिला सशक्तीकरण पर भाजपा सरकार ने काफी काम किया है। अनिल राजभर ने कहा- अरगा ब्रांड नई पहल है और यह प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का ब्रांड बनेगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा- अरगा ब्रांड जिले की महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा- महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यह बेहतर पहल है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा- अरगा ब्रांड महिलाओं के उत्पादों को बेचने में सहायक होगा। इस ब्रांड को रिलायंस से जोड़ा गया है। देश के सभी रिलायंस मार्ट में अरगा ब्रांड के उत्पाद मिलेंगे। सीडीओ एम. अरुन्मोली ने बताया कि जिले के पार्वती अरगा पक्षी विहार के नाम पर इस ब्रांड का नाम रखा गया है। ये ब्रांड महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को जिले से लेकर देश के कोने-कोने तक बाजार उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, विधायक बावन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रामशंकर मिश्र, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, पीडी चंद्रशेखर, लघु उद्योग भारती के रामप्रकाश गुप्त, अनिल जिज्ञासु, शिवकुमार सोनी, आदित्य पॉल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed