फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Approval of 53 crore action plan in the meeting of the area panchayat

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 53 करोड़ की कार्य योजना की स्वीकृति

Thu, 27 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Approval of 53 crore action plan in the meeting of the area panchayat
वजीरगंज (गोंडा)। स्थानीय क्षेत्र पंचायत की बैठक वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना की स्वीकृति के लिए ब्लॉक के हाल में गुरुवार को हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी ओपी सिंह ने मनरेगा के लिए 14 करोड़ और 15वें वित्त व 5वें राज्य वित्त योजना के लिए 39 करोड़ 67 लाख 30 हजार 384 रुपयों की कार्य योजना प्रस्तुत की। जिसे स्वीकृति दी गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत के लिए 119403 व ग्राम पंचायत के लिए 419667 मानव दिवसों के सृजन का लक्ष्य रखा गया। क्षेत्र पंचायत का श्रमांश 240 लाख जबकि सामग्री पर व्यय 160 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत का लक्ष्य श्रमांश 843 लाख रुपये व सामग्री पर व्यय 562 लाख रुपये का लक्ष्य रखा गया। बैठक में गत वर्ष की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वजीरगंज राजेन्द्र तिवारी के प्रस्ताव पर स्थानीय सीएचसी परिसर के बाहर सामुदायिक शौचालय के निर्माण की स्वीकृति दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह ने ग्राम पंचायतों में अधूरे पड़े आवासों, शौचालयों व खड़ंजों को जल्दी पूरा कराने का आह्वान किया। बैठक में कोठा व नेवड़ॉर की अधूरी सड़क, यूरिया किल्लत सहित कुंदुरखी चीनी मिल से गन्ना मूल्य का भुगतान का भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन

सदन में एडीओ पंचायत घनश्याम पांडेय ने बताया कि इस वर्ष छूटे लाभार्थियों की कुल संख्या 2056 के सापेक्ष 1258 ग्रामीण शौचालयों का निर्माण किया गया है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस मिश्र ने पशु पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख प्रतिनिधि आत्म प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह ‘बबलू’ सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, एपीओ सुरेश कुमार अहिरवार, ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed