फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Approach road dug up overnight, traffic disrupted

Gonda News: रातों-रात खोद डाली अप्रोच रोड, आवागमन बाधित

Mon, 17 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Approach road dug up overnight, traffic disrupted
एप्रोच रोड खोदाने से हो गया गड्ढा।
बेलसर (गोंडा)। चंदहा नाले पर बने पुल के अप्रोच रोड पर रातोंरात गड्ढा खोद दिया गया। इससे आवागमन प्रभावित है। मन्नी पुरवा घाट पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 85 लाख रुपये से सिंचाई विभाग ने निर्माण कराया था। आधा अप्रोच रोड बनाकर छोड़ दिया गया। अप्रोच रोड अधूरा होने के कारण दो पहिया वाहन, पैदल व साइकिल सवार लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। चार पहिया वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम उपाध्याय ने इसकी शिकायत भाजपा विधायक समेत अन्य अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद अप्रोच रोड का निर्माण तो नहीं हुआ। उल्टे रात में जेसीबी से किसी ने पुल के किनारे से मिट्टी हरा दी, जिससे पूरी तरह से आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

गांव के रामचंद्र, ग्राम प्रधान जग प्रसाद ने बताया कि पुल के बाद अप्रोच रोड नहीं बना था। फिर भी सामान्य यातायात हो रहा था। अचानक रात में किसी ने पुल के निकट मिट्टी हटा दी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर गिर सकता था। अब आवागमन बंद हो गया है। सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही अप्रोच रोड को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed