फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Approach of railway underpass sunk, train run on caution

रेलवे अंडरपास का एप्रोच धंसा, कासन पर चलाई ट्रेन

Thu, 03 Oct 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Approach of railway underpass sunk, train run on caution
गोंडा के करनैलगंज-लखनऊ रेल लाइन पर बने अंडर पास का धंसा एप्रोच। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। रेलवे का गेट हटाकर बनाया गया अंडरपास रेलवे लाइन के लिए ही खतरा बनता जा रहा है। अंडर पास में भरे पानी से दोनों तरफ का अप्रोच गुरुवार को ढह गया। उसके बाद रेलवे ने उस जगह पर ट्रेनों को कासन की स्थिति में निकालना शुरू कर दिया है तथा अप्रोच की मरम्मत शुरू कराई गई है मगर अप्रोच की मिट्टी लगातार बैठती जा रही है। इसके साथ ही मार्ग भी बरसात के चलते बंद हो गया है। जिससे एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

मामला करनैलगंज क्षेत्र के सरयू व जरवल रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर 291 ई/सी का है। यह गेट महराजपुरवा मसौलिया ग्रामसभा के अंतर्गत आता है। इसी गेट से रास्ते को बंद करके गेट तोड़कर अंडरपास बना दिया गया है। मार्ग बंद होने से करीब एक लाख आबादी के आवागमन में दिक्कत होने लगी। अंडरपास मार्ग पर पानी भर जाने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन

उधर अधिक बरसात होने पर ट्रेनों का आवागमन भी बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि रेलवे द्वारा बनाई गई पुलिया का अप्रोच धंस गया है जिसे मिट्टी को बोरी में भर कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मगर अधिक वर्षा होने के कारण मिट्टी धंसने और बहने से रेलवे यातायात भी प्रभावित हो सकता है। गुरुवार को खतरे को भांपते हुए रेलवे ने उस अंडरपास पर ट्रेनों को धीमी रफ्तार से कासन में निकाली जा रही हैं। तथा अप्रोच को सही कराने का काम शुरू हो गया है। अगर अंडरपास के अप्रोच को सही करने में रेलवे कोताही बरतता है तो रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed