फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   APC not able to find Covid-19 level two

कोविड-19 लेवल टू में नहीं मिली व्यवस्था एपीसी खफा

Thu, 30 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
APC not able to find Covid-19 level two
गोंडा। अपर मुख्य सचिव व कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने जिले में पहुंचकर एक-एक परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कोविड-19 लेवल-2 हॉस्पिटल की व्यवस्था देखी। यहां डॉक्टरों व कर्मचारियों की तैनाती न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही कमांड कंट्रोल रूम को देखा। इसके बाद अधिकारियों से दूरी बनाते हुए एक-एक परियोजनाओं के बारे में कोविड-19 एवं संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल आदि की समीक्षा किया।
विज्ञापन

गुरुवार को जनपद पहुंचकर सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की तथा एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम एवं जिला अस्पताल में स्थापित डेडीकेटेड कोविड-19 हास्पिटल का निरीक्षण किया। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने वाले क्षेत्रों में रोकथाम के प्रयास के साथ ही सेनेटाइज कराने पर जोर दिया। कोरोना मरीजों की कांटैक्ट ट्रेसिंग के लिए लगाई गई सर्विलान्स टीमों, किए गए प्रबन्धों आदि के बारे में समीक्षा करतेे हुए उन्होंने निर्देश दिए कोरोना मरीजों की सूची आनेे के बाद शीघ्रातिशीघ्र उनसे संबंधित लोगों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जाय तथा उसका समुचित अभिलेखीकरण भी किया जाय। होम आइसोलेट हुए लोगों की सख्ती से निगरानी की जाय तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल का ठीक ढंग से पालन कराया जाय। कन्टेनमेन्ट जोन्स की समीक्षा करतेे हुए उन्होंने निर्देश दिए कि कन्टेनमेन्ट जोन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।कहा कि किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से उनकी नगर पालिका/नगर पंचायतों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने हेतु बनाई गई कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर निकाय के वार्डों में सफाई हेतु लगाए गए सफाईकर्मियों की संख्या, रोस्टर, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, कूड़ा उठान का समय, ब्लीचिंग पाउडर एवं एन्टी लारवा के छिड़काव की स्थिति आदि के बारे में डिटेल में पूछा। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन नगर निकायों में ठीक से कार्य योजना नहीं बनी है, वे शीघ्र ही वृहद कार्ययोजना बनाकर साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। सफाई व्यवस्था की समीक्षा के उपरान्त उन्होंने जनपद में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड ने बताया कि अब तब घाघरा नदी में 04 लाख 12 हजार 812 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। जिले में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

तैयारियों के बारे में जिलाधिकारी ने दी जानकारी
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने अवगत कराया कि बाढ़ के दृष्टिगत 23 बाढ़ चैकियों को एक्टिव मोड में कर दिया गया है तथा जिन गां वों में रास्तों पर पानी भर गया है वहां पर जिला प्रशासन द्वारा नावों की नि:शुल्क व्यवस्था करा दी गई है। उन्होंने बताया कि तहसील करनैलगंज के ग्राम नकहरा के 07 मजरों सहित 12 मजरों में तथा तरबगंज के 10 मजरों सहित कुल 22 नावें लगी हुुईं है जिससे लोग आवागमन कर रहे हैं। फ्लड पोस्ट पर सतत निगरानी के लिए बाढ़ खण्ड के जेई तथा राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम के तैयारियों की समीक्षा की
नोडल अधिकारी ने जिले में कोविड-19 की स्थिति के बारे में बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान सीएमओ को सैम्पल कलेक्शन की संख्या, कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या, डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या, कुल एक्टिव केसेज की संख्या, रिपोर्ट प्र्राप्ति हेतु लम्बित सैम्पल्स की संख्या तथा कोरोना से अब हुई मृत्यु की संख्या की सही सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले में टेस्टिंग की सखं्या बढ़ाई जाय। उन्होंने आरटी पीसीआर, ट्रूनेट मशीन तथा एन्टीजेन से होने वाले सैम्पल टेस्ट के बारे में बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि उन्हें किसी भी दशा में अस्पतालों में गन्दगी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई की मॉनीटरिंग के लिए सिस्टम बनाकर दिन में तीन बार रिपोर्टिंग कराई जाय तथा सफाई के लिए स्वीपर आदि बढ़ाए जायं। उन्होंने निर्देश दिए कि अपर निदेशक स्वास्थ्य को कोविड-19 की मानीटरिंग के लिए जनपद स्तर पर नोडल नामित किया गया है, वे स्वयं मरीजों से बात करें। आयुक्त देवीपाटन मण्डल श्री एसवीएस रंगाराव, डीएम गोण्डा डॉ. नितिन बंसल, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डा0 मधु गैरोला, एडीएम राकेश सिंह, सिटी मजिस्टततभरेट वन्दना त्रिवेदी, सीएमएस डॉ. अरूण लाल, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, करनैलगंज ज्ञानचन्द्र गुप्ता, तरबगंज राजेश कुमार, मनकापुर हीरालाल यादव, कुलदीप सिंह, एक्सईएन बाढ़ वीएन शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सभी ईओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed