{"_id":"6692bc0f2ceca447bb094ed4","slug":"anuj-vadhu-was-murdered-for-grabbing-house-and-land-gonda-news-c-100-1-slko1026-120199-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मकान-जमीन हड़पने पर की थी अनुज वधू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मकान-जमीन हड़पने पर की थी अनुज वधू की हत्या
Sat, 13 Jul 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी राम अवतार। -संवाद
गोंडा। मकान और जमीन हड़पने से नाराज होकर जेठ ने अनुज वधू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर ये खुलासा किया है। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपी जेठ के पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है। छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर गांव की रहने वाली आशा (45) पत्नी बजरंगी प्रजापति की शुक्रवार सुबह खेत जाते समय उसके जेठ रामअवतार उर्फ खुड़बुड़ ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने बजरंगी की तहरीर पर रामअवतार के खिलाफ बीएनएस के तहत हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि हत्या आरोपी रामअवतार को शनिवार को बभनान रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है।
एएसपी के मुताबिक पकड़े गए रामअवतार ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2003 में वह हत्या के मुकदमे में जेल गया था। वर्ष 2019 में जेल से छूटकर आया था। बताया कि जब वह जेल में था, उसी दौरान भाई बजरंगी ने उसके घर व जमीन पर कब्जा कर लिया था। जब वह अपनी जमीन मांगता था तो बजरंगी व उसकी पत्नी आशा लड़ाई झगड़ा करते थे। इसी वजह से उसने आशा को रास्ते से हटाने की ठान दी और 12 जुलाई की सुबह खेत जाते समय कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी।