फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anticipatory bail application of woman accused of land grabbing rejected

Gonda News: जमीन हड़पने की आरोपी महिला की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Sat, 01 Feb 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail application of woman accused of land grabbing rejected
गोंडा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को कूटरचित वसीयतनामा और बैनामा से जमीन हड़पने के मामले में आरोपी महिला का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार कोतवाली नगर के ग्राम भदुवा तरहर की गुड्डी ने कोतवाली नगर में दर्ज कराए गए केस में कहा कि उसके पिता राम कृपाल की 16 जनवरी 2022 को मृत्यु हो गई थी। उनका मानसिक संतुलन भी खराब था। पिता की मौत के बाद उसके सगे नाबालिग भाई रक्षाराम का नाम जरिए वरासत राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो गया। बालिग होने पर उसने साल 2015 में बहन गुड्डी के नाम वसीयतनामा पंजीकृत करा दिया। लेकिन उसके गांव के बृजेश कुमार अवस्थी ने जमीन हड़पने की नीयत से अपने दर्जनों साथियों व तरबगंज के उपनिबंधक के साथ मिलकर 15 जनवरी 2002 की तिथि में कूटरचित वसीयतनामा तैयार कर पिता की मृत्यु के 14 साल बाद आठ नवंबर 2016 को पंजीकृत करा लिया। इसके बाद बृजेश कुमार अवस्थी ने अपनी पत्नी विमलेश के नाम बैनामा करा लिया। सुनवाई के दौरान मुकदमे के साक्ष्य, तथ्य, परिस्थितियों व अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजबहादुर रामदेव यादव ने आरोपी विमलेश का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed