फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Annoyed by the scolding, the girl jumped in the pond, the search continues

मां की डांट से क्षुब्ध बेटी ने तालाब में लगाई छलांग, तलाश जारी

Tue, 17 Aug 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Annoyed by the scolding, the girl jumped in the pond, the search continues
गोंडा। गणेशपुर ग्रांट गांव के मजरे बुड़वन की रहने वाली दो बहनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मां ने एक बेटी को डांट दिया। जिससे क्षुब्ध एक युवती ने मंगलवार की सुबह पास के रेतवागाढ़ा गांव के समीप स्थित जमुनाहवा तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

युवती तालाब के गहरे पानी में डूब गई। गांव के कुछ लोगों ने युवती को तालाब में छलांग लगाते देखा तो पुलिस को सूचना दी। देरशाम तक फ्लड पीएसी के जवानों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन युवती का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के गणेशपुर ग्रन्ट गांव के मजरे बुड़वन की रहने वाले मुंशी चौहान की बेटी चंचल (18) और उसकी बहन के बीच मंगलवार की सुबह आपसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बहनें आपस में झगड़ने लगीं। दोनों बेटियों को आपस में लड़ता देख मां ने डांट लगा दी। जिससे क्षुब्ध होकर घर से निकली चंचल पास के रेतवागाढ़ा गांव के समीप स्थित जमुनाहवा तालाब पर पहुंची और तालाब में छलांग लगा दी। चंचल गहरे पानी में डूब गई। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने युवती को तालाब में छलांग लगाते देख लिया और पुलिस को सूचना दी।
थाना धानेपुर के कांसटेबिल सुजीत यादव व पंकज मौके पर पहुंचे। दोनों ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश शुरू की। युवती का पता नहीं चला। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

मौक पर सीओ मनकापुर व थानाध्यक्ष धानेपुर पहुंचे। कुछ देर बाद ही 30वीं वाहिनी पीएसी की फ्लड टीम के जवान पहुंच गए और सर्च अभियान देर शाम तक चलाया गया। युवती का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पांडेय ने बताया कि बुधवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed