{"_id":"69ff71567f48b1a6030f478b","slug":"angry-with-her-alcoholic-husband-the-wife-drank-alcohol-gonda-news-c-100-1-slko1026-157958-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शराबी पति से नाराज पत्नी ने पी ली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शराबी पति से नाराज पत्नी ने पी ली शराब
Sat, 09 May 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 09 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पसका। शराबी पति से नाराज पत्नी ने शनिवार दोपहर शराब पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।
परसपुर के एक गांव का एक युवक रोज शराब के नशे में घर पहुंचता था। इसको लेकर पत्नी का उससे झगड़ा होता था। शुक्रवार को पति शराब की बोतल लेकर घर पहुंचा और शराब पीने के बाद सो गया। पति से नाराज पत्नी ने बोतल में बची शराब शनिवार दोपहर यह सोचकर पी ली कि इससे पति शराब की आदत से दूरी बना लेगा। मगर उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को परसपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि इलाज से महिला की हालत में सुधार हुआ है। महिला से पति ने अब शराब नहीं पीने का वादा किया है। (संवाद)