{"_id":"616b07e208437a41576753f3","slug":"angry-mla-sitting-on-dharna-immersion-stopped-for-some-time-gonda-news-lko60028476","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे विधायक, कुछ देर थम गया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे विधायक, कुछ देर थम गया विसर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कराने खरगूपुर पहुंचे भाजपा के मेहनौन विधायक गांधी चौराहा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के साथ जा रहे थे। कस्बे में रास्ते में विधायक ने प्रतिमा विसर्जन जुलूस रोक दिया। कस्बे की अन्य प्रतिमाओं को एक साथ लेकर विसर्जन कराने के लिए अन्य प्रतिमाओं के आने का इंतजार करने लगे।
इसी बीच प्रतिमाओं को आगे बढ़ाने को लेकर विधायक व अधिकारियों में बहस हो गई। नाराज विधायक कस्बे में ही धरने पर बैठ गए। हालांकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के मनौव्वल करने के बाद वह मान गए और धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद प्रतिमाओं को जुलूस विसर्जन के लिए भेजा गया।
हुआ यूं कि जिले के अन्य इलाकों की तरह ही खरगूपुर में भी शनिवार की शाम प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा था। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के लिए कस्बा खरगूपूर पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक गांधी चौराहा की प्रतिमा के साथ विसर्जन की ओर आगे बढ़ रहे थे। कस्बे में कुछ दूर चलने के बाद विघायक ने गांधी चौराहा की प्रतिमा यह कहकर रोक दी कि कस्बे की सभी प्रतिमाएं आ जाएं। सारी प्रतिमाओं के वाहन जुलूस एक साथ विसर्जन के लिए आगे बढ़ाए जाएंगे।
इस पर मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने गांधी चौराहा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस को आगे बढ़ाने को कहा। इससे विधायक व अधिकारियों में बहस हो गई और नाराज विधायक धरने पर बैठ गए। क्षेत्र की सभी प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस रोक दिया गया। कुछ ही देर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल के मनौव्वल करने के बाद विधायक माने और प्रतिमा विसर्जन शुरू किया गया।