फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anger erupted against the Bangladesh government

Gonda News: बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ भड़का आक्रोश

Sun, 21 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted against the Bangladesh government
रामलीला मैदान से जुलूस निकालते हिंदू संगठनों के पदा​धिकारी। - संवाद
गोंडा। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या व आगजनी के विरोध में केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने रविवार को बांग्लादेशी सरकार और जिहादी तत्वों का पुतला फूंका। सरकार से संयुक्त राष्ट्र संघ में इस मुद्दे को उठाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रविवार को रामलीला मैदान में एकत्र हुए। बांग्लादेशी सरकार मुर्दाबाद, हिंदुओं का संहार बंद करो, बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत लाओ... जैसे नारे लगाए। रामलीला मैदान से हनुमानगढ़ी चौराहे तक पैदल मार्च कर पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईश निंदा के मिथ्या आरोप लगाकर बांग्लादेश के निरीह हिंदुओं को जिंदा जलाया जा रहा है। बच्चों को जिंदा जलाया जा रहा है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुक्ति वाहिनी भेजकर वहां के हिंदुओं को भारत में लाकर बसाने की मांग की। इस दौरान रघुराज सोनकर, ऋषि वर्मा, सुनील, सुमित श्रीवास्तव, आनंद कुमार, कमल बाबा, रायल सनातनी, संतोष गुप्ता, रामजी, विजय वर्मा, रोहित कश्यप, संदीप यादव, आकाश वर्मा, चिंटू निषाद, अनु भारती, विनय तिवारी, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed