फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   An initiative to provide a market for products made by women at the Saras Mela

Gonda News: सरस मेले में दीदियों के उत्पादों को बाजार दिलाने की पहल

Fri, 23 Oct 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
An initiative to provide a market for products made by women at the Saras Mela
गोंडा। पुरानी हनुमानगढ़ी के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय सरस मेले में ग्राहकों की कम आमद को देखते हुए दूसरे दिन शुक्रवार को आयोजन के समय में बदलाव किया गया है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब दोपहर 12 बजे से स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री के साथ उनके प्रचार-प्रसार में जुट रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण की ओर से आयोजित मेले में दूसरे दिन भी ग्राहकों की संख्या कम रहने से महिलाओं को उत्पादों की बिक्री के लिए अपेक्षित अवसर नहीं मिल सका। महिला समूहों की सदस्यों का कहना है कि मेले का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने से लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


जिला मिशन प्रबंधक (डीएमएम) अंबिका कनौजिया ने बताया कि मेले में लोगों की कम आमद को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर समय में आंशिक बदलाव किया गया है। मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed