{"_id":"61be187c9260087cdb5dd982","slug":"amrat-mahotsav-gonda-news-lko6095541182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेमातरम के जयघोष से गूंज उठा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेमातरम के जयघोष से गूंज उठा मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज का मैदान शनिवार को वंदेमातरम के जयघोष से गूंज उठा। नई पीढ़ी में राष्ट्रीय गीत के प्रति आस्था व राष्ट्रप्रेम का जुनून देेखने को मिला तो वहीं स्कूली बच्चे भी राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहे।
आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में नित नए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज की उपस्थित में भारत माता पूजन व वंदेमातरम गायन का आयोजन किया गया।
इसमें भारत माता की भव्य आरती व पूजन के साथ वंदेमातरम गीत का गायन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा जिले के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलेेेे के कई स्कूलों से आए छात्रों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया।
विज्ञापन
अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक ने युवाओं को मातृभूमि की महता को समझाते हुए कहा कि भारत वह देश है जहां भगवान भी जन्म लेने की इच्छा रखते हैं। जब मनुष्यों के हजारों हजार वर्षों के पुण्य कर्मों का फल इकट्ठा होता है तो भारत भूमि में जन्म मिलता है।
ईश्वर के कई अवतार से पावन भारत भूमि स्वर्ग के समान हो गई। 80 हजार ऋषि मुनियों ने यहां तपस्या कर इसकी गरिमा को बढ़ा दिया। भारत माता पूजन व वंदेमातरम गायन कार्यक्रम का संचालन केके श्रीवास्तव नेे किया।
इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री योगेश, विभाग संघचालक राम प्रकाश गुप्ता, बजरंग दल के धर्मयात्रा प्रमुख राकेश वर्मा, ओम प्रकाश पांडे, श्रीमान सिंह, सुरजीत जी, जिला प्रचारक अविनाश, प्रशांत मिश्र, विश्व हिंदू परिषद के ओम प्रकाश सोनी, विधायक बावन सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, कर्नलगंज विधायक के पुत्र सारदेंन मोहन, व्यंकटेश मोहन, भाजपा नेता विनोद शुक्ल, भवानी भीख शुक्ल आदि रहे।
आकर्षण का केंद्र रही आजादी के नायिकाओं व पंच प्यारों की झांकी
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में जिले के दर्जनों स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये, जिसमें आजादी की लड़ाई की झलकियां देखने को मिली। आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगनाओं की झांकी के साथ ही गुरु गोविंद सिंह जी के शहीद पांचों पुत्रों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मंच पर आजादी की नायिका रानीलक्ष्मी बाई, रानी दुर्गावती, बीरबाला चंपा, जीजाबाई समेत दर्जनों वीरांगनाओं की झलकियां देखने को मिली।
...जब अंग्रेज खुद के सम्मान में गवाते थे गीत
कार्यक्रम में आए युवाओं व स्कूली छात्रों को राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के महत्व को बताते हुए पूज्य संत ने कहा कि गुलामी का वह दौर था जब भारतवासियों को अंग्रेजों के सम्मान में गीत गाने को विवश किया जा रहा था। उस समय वंदेमातरम गीत लिखा गया था जिससे कि हर भारतीय अपने देश की वंदना करे और देशवासियों में देशप्रेम की भावना जागृत हो और वह आजादी की लड़ाई में सबके साथ आगे बढ़ चले।
वंदेमातरम गीत उस समय से ही लोगों की जुबां पर चढ़ने लगा था। आजादी के बाद सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में इस गीत को स्वरबद्ध किया। उनके गाने के बाद यह गीत हर जुबान पर हर घर में बजने और सुनाई देने लगा।