फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amethi gang used to commit theft in Gonda

Gonda News: अमेठी का गिरोह गोंडा में करता था चोरी

Sun, 29 Oct 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Amethi gang used to commit theft in Gonda
गोंडा। पुलिस ने गोंडा में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय चोर गिरोह के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास से 13,000 रुपये नकद व दो बाइक बरामद की है। पकड़े गए गिरोह के सदस्य अमेठी से आकर यहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दिन में शिकार के बहाने गांवों में घूमकर रेकी करते थे और रात में चोरी। पुलिस ने आरोपियों को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ तरबगंज संजय तलवार ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस व तरबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को गांधी नगर जगदीशपुर अमेठी निवासी सुरेंद्र, शंकर, मनोज, राजा व रामतीरथ निवासी भलभद्रपुर थाना जामो अमेठी और अयोध्या निवासी मंगौली थाना जगदीशपुर अमेठी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास से मंगलसूत्र, सात जोड़ी पायल, एक चेन, 12 अंगूठी, पांच जोड़ी बिछिया व दो बाइकें बरामद की गई हैं। जिनके नंबर बदलकर गिराेह के सदस्य चला रहे थे।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक पकड़े गए गिराेह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि दिन में वे सभी जानवरों का शिकार करते थे। शिकार के बहाने गांवों में घूमकर रेकी करते थे। इसके बाद रात में चोरी की वारदात करते थे। जाग जाने पर परिवार के सदस्यों को मारपीटकर मरणासन्न करने के बाद लूटपाट कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 सितंबर की रात थाना तरबगंज क्षेत्र के एक घर में घुसकर चोरी के दौरान विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को मारापीटा भी था। 11 अक्तूबर की रात करनैलगंज स्थित धौरहरा चौराहा बसेहिया रोड पर सराफ की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। 22 सितंबर की रात थाना वजीरगंज के इमिलिया और बटबभनी गांव में भी चोरी की वारदात की थी। 21 अक्तूबर की रात थाना इटियाथोक स्थित जनकौरा गांव में चोरी की वारदात की थी। सीओ ने बताया कि सुरेंद्र पर बल्दीराय सुल्तानपुर में चोरी व अयोध्या के खिलाफ बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने में चोरी व गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed