{"_id":"610037658ebc3e093218aa97","slug":"ambulance-drivers-strike-continues-increasing-problems-of-patients-gonda-news-lko58874974","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रहा एंबुलेंस चालकों का चक्काजाम, मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रहा एंबुलेंस चालकों का चक्काजाम, मरीजों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
गोंडा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी एंबुलेंस चालकों ने गाड़ी खड़ी कर काम कर ठप रखा जिससे जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए आने जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस कर्मियों के समायोजन, स्थायीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कामकाज ठप कर रखा। एंबुलेंस कर्मी गोंडा लखनऊ मार्ग पर चौपाल सागर के पास गाड़ियां खड़ी कर धरना स्थल पर डटे रहे।
जिससे जिले के करीब पांच सौ मरीजों को अस्पताल आने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी प्रदर्शन कर रहे कर्मियों से बात करने नही गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मियों ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में जान की परवाह किए बगैर सेवाएं दीं।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया। कंपनी बदलने पर कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि हटाए गए एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को वापस लिया जाए। कोरोना वॉरियर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेका से मुक्त करते हुए स्थायी किया जाए।
कोरोना काल में जान गंवाने कर्मियों के आश्रितों को सरकार पचास लाख रुपये बीमा राशि तथा सहायता राशि दे। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। एंबुलेंस कर्मियों को जब तक नेेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है तब तक मिनिमम वेज तथा चार घंटे की ओटी देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
इसको लेकर तीन दिनों तक धरना देने के बाद अब कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। चौपाल सागर के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया जा रहा है। सीएमओ डा आर एस केसरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के संज्ञान में यह प्रकरण है। स्थानीय स्तर पर मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रबंध किए गए हैं।
धरना प्रदर्शन कर रहे एंबुलेंस कर्मियों को समाजवादी पार्टी के नेता बब्बू सिंह ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए सपा नेता ने कहा कि कोरोना संकटकाल में एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया है। वर्तमान सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र ने आंदोलन कर रहे एंबुलेंस चालकों से भेंट करके उनके आंदोलन का समर्थन किया ।