फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Allegations of beating the married out of the house

विवाहित को पीटकर घर से भगाने का आरोप

Fri, 17 Jan 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Allegations of beating the married out of the house
करनैलगंज (गोंडा)। एक महिला ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम दिनारी की निवासी महिला साबिया बेगम पत्नी मोहम्मद इरशाद द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व हुई थी। उसका एक 4 वर्ष का बेटा भी है। उसका पति रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है। ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व उसके सास-ससुर और देवर ने उसे गाली देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया और धमकी देते हुए घर से भगा दिया। महिला का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है और वह बहुत गरीब परिवार से है। दहेज न दे पाने के कारण लगातार वह प्रताड़ना सहती चली आ रही है। उसका कहना है कि परिवार के लोग लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर तुमने पुलिस केस किया तो मारकर लाश गायब कर देंगे।
विज्ञापन

महिला ने कोतवाली में ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उधर प्रभारी कोतवाल बृजेश यादव कहते हैं कि 2 दिन पूर्व महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसकी जांच के लिए हलका दरोगा को मौके पर भेजा गया। दोनों पक्षों को थाने पर तलब किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed