{"_id":"6a7352926062d431280a5b3e","slug":"allegation-of-tying-a-hawker-to-a-pole-and-beating-him-gonda-news-c-100-1-slko1026-163724-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फेरीवाले को खंभे से बांधकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फेरीवाले को खंभे से बांधकर पीटने का आरोप
Wed, 05 Aug 2026 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
खंभे से बंधा फेरीवाला।
करनैलगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कपड़े बेचने पहुंचे एक फेरीवाले की ग्रामीणों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेरीवाले ने एक युवती से मोबाइल नंबर मांगा, जिसके बाद परिजनों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया कि बुधवार सुबह फेरीवाला गांव में कपड़े बेच रहा था। इसी दौरान कपड़े खरीदने पहुंची एक युवती से उसने कथित तौर पर मोबाइल नंबर मांग लिया। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि परिजनों ने फेरीवाले की पिटाई की और उसे खंभे से बांध दिया।
करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मोबाइल नंबर मांगने को लेकर विवाद हुआ था। बालपुर चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी के द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, करनैलगंज में ही एक अन्य आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।