फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Allegation of chasing away a couple who arrived to meet an inmate in jail.

Gonda News: जेल में बंदी से मिलने पहुंचे दंपती को दौड़ाने का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 26 Jun 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Allegation of chasing away a couple who arrived to meet an inmate in jail.
झंझरी (गोंडा)। जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी से मुलाकात करने पहुंचे दंपती के साथ गाली-गलौज, मारपीट के लिए दौड़ाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर पूरे नागनाथ निवासी देव नारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 24 जून की सुबह करीब नौ बजे पत्नी राजरानी के साथ जिला कारागार में बंद अखिलेश कुमार से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात की पर्ची जमा करने के बाद दोनों अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के देवी प्रसाद, सत्य नारायण और मनोज वहां पहुंच गए। तीनों ने अखिलेश कुमार से मुलाकात करने पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान उनकी पत्नी ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने घर लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed