{"_id":"6052376b8ebc3ee64a355eff","slug":"all-the-contents-of-two-houses-are-burnt-to-ashes-by-fire-gonda-news-lko5700566134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
गोंडा। भोपतपुर गांव के मजरे जेठू पुरवा में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो घरों का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दो लाख से अधिक रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के भोपतपुर गांव के मजरे जेठू पुरवा निवासी जवाहरलाल मिश्रा व केसरी लाल मिश्रा के छप्पर के घर में मंगलवार रात तकरीबन 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
परिवार के लोग जब तक कुछ समझा पाते आग से पूरा घर जलने लगा। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से एक बछड़ा भी झुलस गया। बुधवार को सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल बद्री प्रसाद दूबे ने नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराई जाएगी। ग्राम प्रधान ओपी मिश्रा ने पीड़ितों की आर्थिक सहायता दी है।