फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ahiravan and Narantak slaughter staged

Gonda News: अहिरावण व नारांतक वध का हुआ मंचन

Fri, 11 Oct 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ahiravan and Narantak slaughter staged
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को अहिरावण वध व नारांतक वध की लीला का सजीव मंचन हुआ। लीला समापन के बाद फांसी नाटक का जीवंत मंचन हुआ। जिसे देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

लीला मंचन में मेघनाद का वध होने पर रावण व्यथित हो जाता है। वह मंत्र आकर्षण जप से पाताल से आकर्षित करके अहिरावण को बुलाता है। जो बहुत ही बलवान तथा मायावी था। अहिरावण रात्रि में विभीषण का रूप धरकर रामादल में प्रवेश करके श्रीराम व लक्ष्मण का हरण करके कामाख्या देवी पातालपुरी देवी के सन्मुख बलि चढ़ाने के लिए ले आता है। रामादल में श्रीराम व लक्ष्मण को न पाकर सभी व्याकुल हो जाते हैं। विभीषण ने बताया कि उनका रूप केवल अहिरावण ही बना सकता है। हनुमान जी पाताल लोक के लिए प्रस्थान करते हैं, जहां मकरध्वज से सामना होता। जैसे ही बलि चढ़ाने को अहिरावण तलवार उठाता है, हनुमान जी प्रकट होकर उसकी तलवार छीन लेते हैं तथा उसका वध करके श्रीराम व लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर रामादल पहुंच जाते हैं। रावण की पत्नी धन्य मालिनी का पुत्र नारांतक विह्ववलपुर का राजा था। रावण ने संदेश देकर उसे सेना सहित बुलवाया। नारांतक तथा रामा दल के वीरों में घनघोर युद्ध हुआ। सुग्रीव के पुत्र दधिबल से युद्ध में नारांतक मारा जाता है। शुक्रवार की लीला में दर्शकों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed