{"_id":"6838a5c91ea7dbdfdb04498b","slug":"ahilyabai-holkar-had-started-a-campaign-for-women-empowerment-gonda-news-c-100-1-slko1026-138496-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अहिल्याबाई होल्कर ने चलाई थी महिला सशक्तीकरण की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अहिल्याबाई होल्कर ने चलाई थी महिला सशक्तीकरण की मुहिम
Thu, 29 May 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 29 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
पसका/करनैलगंज (गोंडा)। परसपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए कई काम किए। महिलाओं के लिए शिक्षा केंद्रों की स्थापना कराई। कार्यक्रम में विधायक ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सोनपती, कमला, कलावती, ममता आदि पात्रों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया। विष्णु प्रताप सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन वासुदेव सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वीना राय, ऋचा पांडेय आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर बीडीओ उमेश प्रसाद, सूरज सिंह, संदीप सिंह, इतेंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
करनैलगंज ब्लॉक कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत 172 महिला समूहों को सामुदायिक निवेश निधि से कुल 2.58 करोड़ रुपये के चेक बांटे गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के अंतर्गत कई पात्रों को प्रमाणपत्र भी सौंपे गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, धर्मेंद्र तिवारी, सभासद कन्हैयालाल वर्मा, बीडीओ जेएन राव, आशीष गिरी, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
समारोह में रही नारी सम्मान की गूंज
फोटो-14
बेलसर। ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख अजीत सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू ने अहिल्याबाई के शासनकाल पर प्रकाश डाला।
कटरा बाजार ब्लॉक सभागार में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान एवं महिला सम्मान समारोह में नारी सम्मान की गूंज रही। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, मंडल अध्यक्ष आनंद शुक्ल, भवानीभीख शुक्ल, बीडीओ रामलगन वर्मा, प्रधान पुष्पा मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
बालपुर संवाद के अनुसार हलधरमऊ ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बावन सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने शिक्षा सहित अन्य सामाजिक कार्यों में बेहतर काम किए। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। सहायक पंचायत अधिकारी राजेश वर्मा, राकेश मौर्य, अनंतराम वर्मा, करुणा निधान तिवारी, कपिल सोनी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-- -- -- -- --
सम्मानित की गईं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
फोटो 12
मोतीगंज (गोंडा)। जिला ग्राम्य विकास संस्थान झंझरी में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत ब्लॉक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सूर्य नारायण तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र ने विचार व्यक्त किए। साथ ही गुलरिहा की ऊषा तिवारी, बभनी कानूनगो की रानी मिश्रा, रजनी यादव, मनीषा मिश्रा, माझा तरहर की अंजली मौर्या, लक्ष्मणपुर जाट की रेनू सिंह, भदुआ तरहर की सावित्री सहित समूह का संचालन करने वाली अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हनुमंत मौर्य, जिला प्रशिक्षण अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, बीडीओ सत्यप्रकाश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)