{"_id":"652cc75b365518dfd107d2d6","slug":"agrasen-jayanti-celebrated-with-pomp-gonda-news-c-100-1-slko1028-6032-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती
Mon, 16 Oct 2023 10:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
श्रीरामजानकी धर्मशाला में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं। - संवाद
गोंडा। रानीबाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। पूजा-पाठ संग हवन और आरती हुई। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। अग्रसेन चौक चौराहे पर भी पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
आरती थाल प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें वैशाली अग्रवाल, चंचल गोयल, खुशी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, सोनिया गोयल, वर्तिका सोमानी, यशी अग्रवाल, तनवी अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, कृतिजा केडिया ने प्रतिभाग किया। रस्साकशी प्रतियोगिता ग्रुप-ए के राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट और ग्रुप-बी के विजेंद्र सिंघल की टीम के बीच हुई। जिसमें ग्रुप-बी टीम विजयी रही। उसके बाद फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता, नेल आर्ट प्रतियोगिता, मंडाला आर्ट, पेंटिंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी, उसके बाद समूह नृत्य प्रतियोगिता हुई। शनिवार की रात महिला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें तीन ग्रुप शामिल हुआ।
कार्यक्रम में खानपान, गेम, कपड़े आदि के स्टाॅल लगे हुए थे। अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विकास जैन, अनिल मित्तल, चेतन अग्रवाल, अजय मित्तल, डॉ. राजीव अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, पूनम मित्तल, बेनू अग्रवाल, नीलम जैन, प्रीति अग्रवाल, सरोज गर्ग, रेनू अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सरोज नेवटिया, मीनू पचेरिया, सुधा टेकड़ीवाल, रुचिका नेवटिया सहित अन्य मौजूद रहे।