फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After the registration of the case, the funeral of the teenager was done

मुकदमा दर्ज होने के मृत बालिका का किया अंतिम संस्कार

Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
After the registration of the case, the funeral of the teenager was done
गोंडा। एक हफ्ता पूर्व घर से खेत जाने के लिए निकली एक 15 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत मामले में एफआईआर न होने से खफा परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। पुलिस की काफी मान मनौव्वल पर भी परिजन नहीं माने, फिर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद ही परिजनों से अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार की रात में ही पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक मृतक बालिका के घर पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी की। मंगलवार को परिजनों ने सीओ करनैलगंज, एसएचओ कटरा बाजार, थाना परसपुर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। तब जाकर पुलिस को ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के लोहंगपुर, डीहा गावं की रहने वली बबिता (15) पिछले 27 जुलाई को दोपहर अपनी माता से खेत जाने की बात बता कर घर से निकली थी। तभी से वह लापता हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उसका शव चंदहा नाला के पास रघनपुरवा झाली में लगे एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। बालिका की मां का आरोप था कि वह 28 जुलाई को थाने पर पुत्री के गायब होने का तहरीर देने गयी, तो पुलिस ने लेने से इनकार कर दिया।
दो दिन बाद पुन: थाने पर जाकर पुत्री के हत्या का आशंका व्यक्त किया। फिर भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब जब शव मिला है तो एफआईआर नही दर्ज हो रही है।

पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद मंगलवार की सुबह मृतक बालिका की मां राजकुमारी पत्नी देवी प्रसाद सिंह की तहरीर पर गांव के दद्दन, नागेश्वर, शिव पूजन व सतीश मिश्रा के खिलाफ हत्या व धमकी का रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed