{"_id":"69935c5720afab64480e98b3","slug":"after-the-newborn-the-mother-also-died-allegations-of-negligence-gonda-news-c-100-1-slko1026-152387-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत, लापरवाही का आरोप
Mon, 16 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कटरा के बाद अब शहर के एक निजी अस्पताल में नवजात के बाद रविवार शाम प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शिकायत न मिलने की बात कह रहे हैं।
बहराइच के पयागपुर निवासी राम सिंह का कहना है कि उनकी भाभी पूजा सिंह को प्रसव के लिए शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से प्रसव के दौरान नवजात की मौत की बात कही गई। इसके बाद पूजा के गले में दर्द होने लगा। जब उनकी हालत गंभीर हो गई तो दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। रास्ते में ही पूजा की मौत हो गई। राम सिंह ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने लिखित तौर पर कोई शिकायत नहीं की है।
एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा का कहना है कि शिकायत मिलने पर प्रकरण की जांच की जाएगी। इससे पहले कटरा बाजार में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। मामले में निजी क्लीनिक को सील किया गया था।