{"_id":"648ca24e6c4bc016e00ebce6","slug":"after-the-death-the-doctor-referred-the-pregnant-gonda-news-c-13-1-292351-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डीआईओएस कार्यालय पर तदर्थ शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डीआईओएस कार्यालय पर तदर्थ शिक्षकों का प्रदर्शन
Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के तदर्थ शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। तदर्थ शिक्षको ने सरयू कन्या बालिका इंटर काॅलेज में बैठक भी की। इस दौरान वेतन भुगतान की मांग की गई। घेराव की सूचना पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद कर पांडेय, प्रभारी डीआईओएस शैलेष कुमार पटेल ने ज्ञापन लिया।
शिक्षकों ने कहा कि जनपद के तदर्थ शिक्षकों का वेतन बिना किसी शासनादेश के मनमाने ढंग से रोक दिया गया है। जबकि इस संबंध में कई बार मांग की गई है। फिर भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। तदर्थ शिक्षकों ने कहा- वेतन का भुगतान कराया जाए। वेतन रोके जाने से शिक्षको को कई माह से आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मौके पर प्रभाकर सिंह, अखंड सिंह, अनिल कुमार, महीधर शुक्ल, वेदप्रकाश पांडेय, फिरोज अहमद, आनंद सिंह, संतोष तिवारी, आलोक सिंह, आईपी श्रीवास्तव, पीके सिंह, भानु प्रताप सिंह, हर्षवर्धन, अनुपम पांडेय आदि मौजूद रहे।