{"_id":"67153b4aa950e39df50a34db","slug":"after-the-death-of-the-owner-the-brother-stood-up-and-got-the-car-transferred-gonda-news-c-100-1-slko1026-125790-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मालिक की मौत के बाद भाई ने खड़े होकर ट्रांसफर कराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मालिक की मौत के बाद भाई ने खड़े होकर ट्रांसफर कराई कार
Sun, 20 Oct 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। वाहन मालिक की मौत के बाद परिवहन विभाग में भाई को खड़ा करके कार ट्रांसफर करा ली गई। मृतक की पत्नी संगीता सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने नगर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मगर पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।
शहर के आईटीआई (सिविल लाइंस) की संगीता ने बताया कि 27 अगस्त 2024 को उनके पति संजय कुमार सिंह की मौत हो गई थी। उनके नाम से एक कार थी, जिसे विजय बहादुर सिंह, अजय कुमार सिंह व पूनम सिंह ने मिलकर हड़प लिया। ये कार विजय बहादुर सिंह के नाम करा ली गई। परिवहन विभाग में संजय के स्थान पर उनके भाई अजय कुमार सिंह को खड़ा किया गया। संजय की फोटो लगाकर कार विजय बहादुर सिंह के नाम पर विक्रय दिखा दी गई। संगीता के मुताबिक उन्होंने इस बारे में पूछा तो उन्हें व बेटे त्रयंबक सिंह को धमकी दी गई।
शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।