फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After a month and a half, the hotel-restaurant again blossomed

डेढ़ माह बाद गुलजार हुए होटल और रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल पर भी होगी रौनक

Mon, 21 Jun 2021 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
After a month and a half, the hotel-restaurant again blossomed
गोंडा में आंबेडकर चौराहे पर रेस्टोरेंट में खाना खाते लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना महामारी के कारण लागू सख्ती के चलते बीते डेढ़ माह से सन्नाटे में डूबे होटल, रेस्टोरेंट तालाबंदी खत्म होने के साथ ही सोमवार से फिर गुलजार होने लगे। कुल क्षमता के पचास फीसदी ग्राहकों के साथ होटल रेस्टोरेंट का संचालन सप्ताह में पांच दिन करने की सशर्त छूट मिली है। कोविड को लेकर शासन स्तर से जारी नयी गाइड लाइन के बाद सोमवार से शॉपिंग माल और धार्मिक स्थलों पर भी आवागमन में छूट मिली है।
विज्ञापन

जिले में 30 से अधिक होटल रेस्टारेंट बंद होने से बड़े पैमाने पर लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे थे। इनका संचालन फिर से शुरू होने से होटल व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है।
विज्ञापन

आम लोगों में भी इस बात की खुशी दिखी कि अब वह अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद फिर से चख सकेंगे। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि शासन की नई गाइड लाइन के बाद लॉकडाउन में बंद प्रतिष्ठानों व धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत कोविड़ प्रोटोकाल के साथ ही अनावश्यक भीड़ न जुटने की शर्त पत होटल रेस्टोरेंट व माल सोमवार से कुल क्षमता के पचास फीसदी लोगों के साथ खुल सकेेंगे। साथ ही शादी विवाह में भी एक समय में पचास लोगों के शामिल होने की छूट रहेगी।
उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों पर भी एक समय में पचास व्यक्ति धार्मिक स्थलों में पूजा, पाठ, प्रार्थना, नमाज, दुआ कर सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना होगा। सिनेमा हाल, स्विमिंग पुल और जिम अभी नहीं खुलेंगे। स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान भी फिलहाल बंद रहेंगे। केवल शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य के लिए आने की अनुमति होगी।
सोमवार से कंटेनमेंट जोन के बाहर रेस्टोरेंट, होटल सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले गए। जहां पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ ही अन्य सभी निर्देशों का पालन करते हुए संचालक सजग दिखे। रेस्टोरेंट में खाने की व्यवस्था के लिए बीच की कुर्सियों पर न बैठने के लिए भी होटल कर्मी ग्राहकों से अनुरोध करते दिखे।
जिले में भले ही कोरोना के सक्रिय केस सौ से कम हैं लेकिन अभी पूरी तरह छूट नही दी गई है। रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक और शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी पहले की तरह ही पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

जिले में होटल और रेस्टोरेंट का अच्छा व्यवसाय हैं। अकेले बस स्टाप पर आधा दर्जन होटल हैं जो डेढ़ माह से बंद चल रहे थे। रेलवे स्टेशन के आसपास व शहर में मिलाकर होटल व रेस्टोरेंट 30 से अधिक हैं। इसमें करीब ढाई सौ लोगों को सीधे रोजगार मिला हुआ है। होटल व्यवसायी राबिन कहते हैं कि पूरी सतर्कता के साथ होटल में रेस्टोरेंट शुरू किया गया है। गेट पर ही लोगों के तापमान की जांच होती है और सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed