फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Advocates angry over gas shortage, demonstrated and submitted memorandum

Gonda News: गैस किल्लत से नाराज अधिवक्ता, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Fri, 15 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Advocates angry over gas shortage, demonstrated and submitted memorandum
गोंडा। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत व एजेंसी संचालकों की मनमानी को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में बड़ी संख्या में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया। इससे न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डीएसओ व गैस एजेंसियों की मनमानी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मांग की कि बुकिंग के दूसरे या तीसरे दिन गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी कराई जाए तथा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट पर पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को भटकना न पड़े। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष माधवराज मिश्र, विनय कुमार मिश्र, भगवती प्रसाद पांडेय, अनिल त्रिपाठी, श्रीकांत पांडेय, शिवम त्रिपाठी, अशोक कुमार तिवारी, शमीम मारूफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed