{"_id":"63a0a37d2e89563f02508066","slug":"advocate-abstaining-from-judicial-work-gonda-news-lko6626659145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बाराबंकी जनपद में बार एसोसिएशन के दो पदाधिकारियों पर अवमानना की कार्यवाही से क्षुब्ध अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय प्रयागराज के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन जिला जज को सौंपा।
बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को हुई बैठक में बाराबंकी में बार एसोसिएशन के महामंत्री रीतेश कुमार मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह के खिलाफ शुरू की गई अवमानना की कार्यवाही का मामला जोर-शोर से उठा। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल की नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद एवं सत्र न्यायाधीश बृजेंद्र मणि त्रिपाठी से मुलाकात की। उच्च न्यायालय प्रयागराज के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। इसमें दोनों अधिवक्ताओं को अवमानना की कार्यवाही से मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में माधवराज मिश्र, बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश ओझा, दिनेश मौर्या, केके दुबे, बृजेश मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, अजीत श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह, रसूल बख्श, अभिजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।