फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Adverse entry to Secretary in fraud

Gonda News: फर्जीवाड़े में सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 15 Jun 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 15 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to Secretary in fraud
गोंडा। रुपईडीह क्षेत्र पंचायत के ग्राम पंचायत बेलवाबाजार में सामुदायिक शौचालय अपूर्ण होने पर डीएम नेहा शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद ग्राम पंचायत सचिव यमुना प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है। ग्राम पंचायत बेलवा बाजार के सामुदायिक शौचालय के अपूर्ण होने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से करके शौचालय का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की थी। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गांव में बने सामुदायिक शौचालय की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश बीडीओ को दिया था। बीडीओ मृत्युंजय यादव ने 12 जून को पहुंचे तो सामुदायिक शौचालय को देखकर दंग रह गए। जांच रिपोर्ट के मुताबिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा पाया गया। शौचालय के फर्श, टाइल्स, प्लंबरिंग, बिजली फिटिंग, शोक पिट, सेप्टिक टैंक का ढक्कन, अंदर के दरवाजे के पल्ले, कलर आदि का कार्य अपूर्ण मिला। जबकि कागजों में कार्य पूरा दिखा दिया गया। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव यमुना प्रसाद को मनमाने ढंग से कार्य करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई। बीडीओ ने बताया कि अभी तक जांच में ग्राम पंचायत रज्जनपुर, गौंसिहा, तेलियानी पाठक, नौशहरा, वीरपुरभोज, परसपुर ऐलहवा, अनंतपुर, बलहीजोत, पचुर्खीमनोहरजोत, नरायनपुरमाफी, सुसगवां सहित दो दर्जन से अधिक सामुदायिक शौचालय अभी अधूरे पड़े हैं। जिसके लिए संबंधित सचिव को एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed