फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administration will deliver vegetables and ration from door to door

प्रशासन घर-घर पहुंचाएगा सब्जी और राशन

Thu, 26 Mar 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Administration will deliver vegetables and ration from door to door
गोंडा के नबीन सब्जी मंडी में सब्जियों का निरिक्षण करती सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना से बचाव के लिए लाक डाउन किए जाने के बाद प्रशासन ने लोगों को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार कर ली है। मंडी में बड़ी संख्या में सामग्री मंगाई गई है और उसे आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापारियों को होम डिलवरी के तरीके बताए गए हैं। शहर में सभासदों और पंचायतों में प्रधानों को सहयोग करके सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया है कि जनपद में राशन, दवा, सब्जी, दूध तथा फल जैसी आवश्यक वस्तुओं को कहीं कोई कमी नहीं है। गुरूवार को सब्जी मंडी में जिला प्रशासन के प्रयास से भारी मात्रा में सब्जी व फल की आवक हुई जिसमें 1200 क्विंटल प्याज, 1000 क्विंटल आलू, 400 क्विंटल मिर्चा, 400 क्विंटल लौकी व कद्दू, 400 क्विंटल अदरख तथा 200 क्विंटल लहसुन मंगवाया गया है। इसी प्रकार 300 क्विंटल केला, 400 क्विंटल सेब, 200 क्विंटल पपीता तथा अंगूर व अनार की आमद कराई गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं होने दी जाएगी साथ ही ओवररेटिंग व जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी ने गुरुवार को सब्जी मण्डी में पहुंचकर आए हुए माल का निरीक्षण किया तथा स्वयं की उपस्थिति में निर्धारित मूल्य पर फुटकर दुकानदारों को सब्जियां व फल उपलब्ध कराया। लोगों को निर्धारित मूल्य पर सब्जियां मिलें इसके लिए आवश्यक सबिज्यों का मूल्य जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कर दिया गया है जिसके अनुसार प्रतिकिलो के हिसाब से आलू 20-22 रुपए में, प्याज 20-25 रुपए में, टमाटर 20-25 रुपए में, मिर्चा 25 रूपए, लौकी 5-10 रुपए कद्दू 20-25 रूपए, करैला 20-30 रुपए तथा भिण्डी 30 से 40 रुपए प्रतिकिलो की दर लोगों को घर-घर उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार फलों में केला 40-50 रुपए प्रति दर्जन, सेब 65 रूपए प्रति किलो, पपीता 30 रूपए प्रतिकिलो, अंगूर 80 रूपए प्रतिकिलो तथा अनार 50-80 रुपए प्रतिकिलो के रेट से मिलेगा। मुहल्लों में घर-घर सब्जियों की आपूर्ति के लिए 350-450 ठेले लगवाए गए हैं जो मुहल्लों में सीटी बजाकर लोगों को सब्जियां उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लों में दुकानदारों के साथ कर्मियों की तैयार हो रही सूची
घर-घर राशन पहुंचाने के लिए सभासदों से वार्डवार किराना दुकानदारों के मालिक व उनके दो कर्मियों की सूची मोबाइल नम्बर के साथ एकत्र कराई जा रही है। रानी बाजार के सभासद विशाल अग्रवाल द्वारा जिला प्रशासन को उनके वार्ड के सभी किराना दुकानदारों की सूची नाम व मोबाइल नम्बर के साथ उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी ने नगर के अन्य सभी सभासदों को निर्देश दिए हैं कि गुरुवार शाम तक अपने-अपने वार्ड के किराना दुकानदारों की सूची उनके दो कर्मियों के मोबाइल नंबर सहित प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें ताकि हर वार्ड में लोगों को राशन की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा सकें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी सभासदों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने मुहल्ले के ई-रिक्शा वालों के नाम व मोबाइल नंबर सिटी मजिस्ट्रेट अथवा मंडी निरीक्षक को उपलब्ध कराकर उनका पास बनवा लें जिससे राशन की आपूर्ति में दिक्कत न हो।
जिला अस्पताल में कोविड लेवल-2 अस्पताल स्थापित, आईसीयू भी तैयार
गोंडा। कोरोना संक्रमण की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर 34 बेड का कोविड लेवल-2 हास्पिटल स्थापित कर दिया गया है तथा 24 बेड का क्वारेन्टीन वार्ड भी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 01 आईसीयू (वेंटीलेटर) भी तैयार रखा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पण्डीरकृपाल सीएचसी को लेवल-1 अस्पताल के रूप में तैयार कर वहां पर 06 डाक्टर्स, 10 स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी 24ग7 के क्रम में लगाई गई है। एम्बुलेन्स चालकों के साथ आवश्यक बैठक कर उन्हें हर समय तैयार रहने तथा क्विक रेस्पान्स की हिदायत दी गई है।
नगर की भीड़भाड़ वाली जगहों को किया गया सैनिटाइज
गोंडा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर के व्यस्ततम और भीड़ वाली जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में अग्निशमन के वाहन के माध्यम से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी द्वारा ईओ नगरपालिका को सौंपी गई है।
शाम 5 बजे के बाद मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर नहीं खुलेगीं कोई भी दुकानें
गोंडा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर पूरे जनपद में शाम 05 बजे के बाद कोई दुकान नहीं खुली रहेगी। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस के अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं तथा आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से रोड पर घूमे या एकत्र हो तो ऐसे सभी लोगों से सख्ती से निपटा जाए तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखकर जेल भेजा जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी को कतई परेशान न किया जायेगा।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चालू
गोंडा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गांवों में भी सफाई अभियान प्रारम्भ करा दिया है। गुरूवार से जिले की 1054 ग्राम पंचायतों में सफाइ अभियान चालू करा दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा सफाईकर्मियों को बाकायदा पास जारी किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सफाई अभियान की मॉनीटरिंग वे स्वयं कर रहे हैं तथा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed