फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   administration,gonda,nikay chunav

Gonda News: सबसे पहले गोंडा नपाप में प्रशासक संभालेंगे काम

Wed, 21 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
administration,gonda,nikay chunav
गोंडा नगर पालिका परिषद। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में नगर पालिकाओं में नए साल से प्रशासकों के हाथ में कमान जाने की शुरुआत होगी। पहली जनवरी को गोंडा नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति होगी। साल 2017 में निकाय चुनाव में शपथ के बाद सबसे पहले गोंडा नपाप में पहली बैठक 30 दिसंबर को हुई थी, जबकि अन्य छह निकायों की बैठक जनवरी 2018 में हो पाई थी। जनवरी में सभी निकायों में प्रशासक कमान संभाल लेंगे।
विज्ञापन

जिले की नगर पंचायत कटरा बाजार, नगर पालिका परिषद नवाबगंज और करनैलगंज की खुली बैठक 22 जनवरी 2018 को हुई थी। ऐसे में यहां प्रशासक 23 जनवरी को प्रभार लेंगे। नगर पंचायत परसपुर में 20 जनवरी 2018 को बैठक हुई, यहां पर 21 जनवरी 2023 में प्रशासक नियुक्त होंगे। नगर पंचायत मनकापुर में पांच जनवरी 2018 में बैठक होने से छह जनवरी को तथा नगर पंचायत खरगूपुर में चार जनवरी 2018 को पहली बैठक होने से पांच जनवरी को कार्यकाल पूरे होने पर प्रशासक नियुक्त होंगे। क्षेत्र के एसडीएम को प्रभार देने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

निकायों के आरक्षण पर टिकी नजर
निकायों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची शासन को भेजी जा चुकी है। शासन से अभी तक 10 निकायों और वार्डों की अंतिम सूची जारी नहीं की गई है। इससे संभावित दावेदारों की निगाहें टिकी हुई हैं। बुधवार को पूरे दिन लोग हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी करते रहे। फिलहाल लोग राजनीति दलों में टिकट के दावेदारी में जुटे हैं। आरक्षण तय होने के बाद ही पार्टियां टिकट तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि के आधार होगी कार्रवाई
निकायों के कार्यकाल पूरे होने के साथ ही प्रशासकों की नियुक्ति की जाएगी। तिथियां तय हैं, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अर्पित गुप्त, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed