फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administered the oath of voting

दिलाई मतदान की शपथ

Mon, 25 Jan 2016 11:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Administered the oath of voting
भारत निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। जिले की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की धूम रही। डीएम ने कलेक्ट्रेट में और सीडीओ ने विकास भवन में अफसरों व कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। तहसीलों में एसडीएम की अगुवाई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को डीएम प्रीति शुक्ला ने अफसरों व कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई।

डीएम ने पूर्व में पंजीकृत मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड भी वितरित किये। प्रभारी सीडीओ व पीडी वीरेंद्र कुमार यादव ने विकास भवन में डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह, डीपीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे सहित सभी अफसरों व कर्मियों को मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


एमएलके महाविद्यालय में एडीएम शिवपूजन ने वोटरों को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। महाविद्यालय में स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लोगन प्रतियोगिता में वैशाली जायसवाल, गौर सिंह व इंद्रावती पांडेय को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल हुआ। भाषण प्रतियोगिता में हरीओम यदुवंशी प्रथम, शुभांशी तिवारी द्वितीय व मानसी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। दिव्यांश मिश्र को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम में सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रकाश चंद्र गिरि, डॉ. मोहिउद्दीन अंसारी, डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी आदि ने मतदाता दिवस पर प्रकाश डाला।

उतरौला प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। एसडीएम उतरौला रामहर्ष मौर्य ने मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी को शपथ दिलाई।


इसके बाद एसडीएम ने छात्र-छात्राओं और अफसरों एवं कर्मियों की जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तुलसीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम केएन गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद तहसील सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed