{"_id":"5efcb5d78ebc3e42cf7f26d6","slug":"additional-director-launches-dastak-abhiyan-gonda-news-lko5286585180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक ने दस्तक अभियान का शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक ने दस्तक अभियान का शुभारंभ किया
विज्ञापन
गोंडा। एक माह तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार को हुआ। जिला अस्पताल परिसर से अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अशोक गुप्ता ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रहे विश्वव्यापी जंग के बीच प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया व डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियां जनसमुदाय में न फैलने पाये, इसके लिए सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में एक माह का संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 01 जुुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा।
स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग समेत दस विभागों के प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के 10 लाभार्थियों को अपर निदेशक द्वारा गोल्डन कार्ड भी वितरित किये गए। अपर निदेशक ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बुधवार से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का अंदाज इस बार बदला हुआ नजर आएगा। इस बार न तो स्कूली बच्चे जागरूकता रैली निकालेंगे और न ही गांव-गांव प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। अभियान से जुड़े लोग इस बार किसी के दरवाजे की कुंडी भी नहीं खटखटाएंगे।
अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मालिक आलमगीर, जिला मलेरिया अधिकारी मुबीन अहमद, डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार तिवारी, डीएमसी यूनिसेफ शेषनाथ सिंह, जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।