फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   'Add Voters' campaign today at 2,978 booths

Gonda News: 2978 बूथों पर मतदाता जोड़ो अभियान आज

Fri, 23 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
'Add Voters' campaign today at 2,978 booths
गोंडा। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी 2978 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ कैंप में मौजूद रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और अब तक मतदाता नहीं बने युवा फाॅर्म-6 भरकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। फाॅर्म-6 ए विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के पंजीकरण के लिए है। मतदाता सूची से मृतक, स्थानांतरित या दोहरे नाम हटवाने के लिए फाॅर्म-7 भरना होगा। नाम, पता व आयु में संशोधन के लिए फाॅर्म-8 का इस्तेमाल होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट मोबाइल एप और voters.eci.gov.in वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed