{"_id":"64345908dc30d24c540a5494","slug":"action-will-be-taken-on-laxity-in-crime-control-sp-railway-gonda-news-c-13-1-176773-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नियंत्रण में ढिलाई पर होगी कार्रवाई : एसपी रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध नियंत्रण में ढिलाई पर होगी कार्रवाई : एसपी रेलवे
Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
गोंडा में जीआरपी थाने पर अभिलेख का निरीक्षण करते एसपी। - संवाद
गोंडा। यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देना व अपराध पर अंकुश लगाना प्राथमिकता है। राजकीय रेलवे पुलिस के गोरखपुर अनुभाग के एसपी डॉ. अवधेश सिंह ने सोमवार को गोंडा जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व अपराध नियंत्रण में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
एसपी ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। महिला हेल्प डेस्क पर हमेशा जवान तत्पर रहें। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, थाना में साफ-सफाई देखने के बाद कोतवाली में मौजूद कर्मचारियों से शस्त्र को खुलवाया। शस्त्रों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने थाने में रजिस्टर के रखरखाव और बैरक व कमरों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान ज्ञान प्रकाश वर्मा, अपराध इंस्पेक्टर संतोष पासवान, हरिवंश यादव, चौकी प्रभारी जोखन यादव, हरीनाथ यादव, जयराम यादव, मनीष दुबे, चंद्रशेखर, राजकुमार मिश्र, अनूप सिंह, महिला हेल्प डेस्क के प्रभारी नर्वदा सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।