फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action,taxi stand

अभियान चला हटवाया अवैध टैक्सी स्टैंड

Sat, 21 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Action,taxi stand
गोंडा। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की बढ़ी तादात पर अंकुश लगाने के इरादे से शुक्रवार को अभियान चलाकर टैक्सी स्टैंड हटाए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को भविष्य में अवैध तरीके से टैक्सी स्टैंड न लगाने की हिदायत दी है। टैक्सी स्टैंड के कारण सड़कों पर अतिक्रमण पाया गया तो वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को लेकर जनपद के अधिकारियों के साथ बीते गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अवैैध टैक्सी स्टैंड हटाने के साथ ही यातायात नियमों को पूरी तरह से पालन कराने के निर्देश दिए थे। सीएम की सख्ती के बाद शुक्रवार को प्रशासन की ओर से शहर में अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बबिता वर्मा, आरआई संजय कुमार, कोतवाल नगर पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ शहर के तरबगंज रोड स्थित झंझरी ब्लॉक पहुंचे। वहां अवैध तरीके से संचालित टैक्सी स्टैंड को हटा दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने वाहन चालकों को भविष्य में यहां वाहन न खड़ा करने की हिदायत दी। बताया कि अगर किसी के भी वाहन यहां खड़े पाए गए तो वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद टीम बस स्टेशन के समीप आनंदपुर आश्रम के पास पहुंची। यहां से भी अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाते हुए वाहन न खड़ा करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed