फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   action taken to remove encroachment near railway station

गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त हुई रेलवे की भूमि

Thu, 17 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
action taken to remove encroachment near railway station
गोंडा के करनैलगंज में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज रेलवे स्टेशन के आस-पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को रेलवे प्रशासन ने सख्ती के साथ अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलवाया। रेलवे के अधिकारी की मौजूदगी में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर तकरीबन 15 अवैध दुकानें हटवा दीं। सुबह सशस्त्र बलों के पहुंचते ही सड़क किनारे लगने वाले ठेले गायब हो गए। स्टेशन के आसपास के इलाकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग का समपार फाटक बंद होने से अतिक्रमण के कारण जाम लग जाता था। अतिक्रमण को लेकर रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को लिखित व मौखिक सूचना देने के बाद जगह जगह नोटिस चस्पा कर दिया था। जिसमें कहा गया था कि आप सभी के द्वारा करनैलगंज स्टेशन की रेलवे भूमि में अवैध रूप से दुकान, गुमटी व खोमचा लगाकर कब्जा किया गया है। उसे अविलंब हटा लें। बुधवार तक मोहलत दी गई थी। अन्यथा गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान उसमें जो भी क्षति होगी उसकी जिम्मेदारी अवैध कब्जेदारों की होगी।
विज्ञापन

नोटिस के आधार पर गुरुवार को रेल पुलिस पूरी तैयारी के साथ पहुंची। अतिक्रमण हटाओ अभियान में आरपीएफ व जीआरपी के कई अधिकारियों सहित काफी संख्या में सशस्त्र बल शामिल था। स्टेशन मास्टर ने बताया ने पहले से रेलवे का पिलर लगाया गया है। बावजूद इसके पिलर के आगे तक दुकानें मनमाने ढंग से लगा दी गयीं थी। सुबह पहले अतिक्रमण खाली करने को कहा गया, जब दुकानदारों ने नहीं हटाया तो पुलिस को कार्रवाई कर हटाना पड़ा। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर स्टेशन के इलाके में आज पूरे दिन हलचल मची रही। अतिक्रमण का दायरा बढ़ने से रोकने के लिए अलग से और पिलर लगाया गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि अब आगे से अतिक्रमण की कोशिश हुई तो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed