{"_id":"68dc1103805b7a10a70e5af6","slug":"action-taken-against-apo-two-member-team-is-investigating-gonda-news-c-100-1-slko1028-144842-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एपीओ पर कार्रवाई, दो सदस्यीय टीम कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एपीओ पर कार्रवाई, दो सदस्यीय टीम कर रही जांच
Tue, 30 Sep 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अवैध वसूली की शिकायत शासन स्तर पर होने के बाद जिले में दो एपीओ पर कार्रवाई हुई। इनको संबंधित ब्लॉक से हटा दिया गया है। तीन अन्य को भी इधर से उधर किया गया है। जांच दो सदस्यीय टीम कर रही है।
गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने 30 जुलाई को आयुक्त ग्राम्य विकास को पत्र देकर कहा था कि छपिया व बभनजोत ब्लॉक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) का कार्य ठीक नहीं है। दोनों पर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए गए थे।
इसके बाद आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई। टीम में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार जनार्दन प्रसाद यादव और जिला विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव शामिल किए गए। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ने बताया कि बभनजोत में तैनात एपीओ धर्मराज शास्त्री को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि, छपिया के एपीओ अमित राव से प्रभार छीन लिया गया है।
विज्ञापन
नवाबगंज के एपीओ दुर्गेश कुमार को छपिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिला मुख्यालय पर तैनात एपीओ गिरजेश पांडेय को इटियाथोक में तैनात किया गया है। इटियाथोक में तैनात एपीओ को बभनजोत भेजा गया है।