फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action on land grabbing complaint within 24 hours

Gonda News: जमीन हड़पने की शिकायत पर 24 घंटे में कार्रवाई

Sat, 21 Dec 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Action on land grabbing complaint within 24 hours
गोंडा। करनैलगंज तहसील के नंदौर गांव की तारावती ने शुक्रवार को जनता दर्शन में जिलाधिकारी नेहा शर्मा से गांव के कुछ लाेगों द्वारा जमीन हड़पने की शिकायत की थी। डीएम ने तहसील के अधिकारियों को 24 घंटे में शिकायत के निस्तारण का निर्देश दिया। नतीजतन शनिवार को मामले का समाधान हुआ।
विज्ञापन

तारावती ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति पर अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही थी। उनकी वरासत से संबंधित रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर कुछ लोगों ने अपना नाम दर्ज करा लिया था। जब स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम करनैलगंज भारत भार्गव और तहसीलदार मनीष कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जांच करने और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की। इससे स्पष्ट हुआ कि तारावती की संपत्ति पर अवैध हस्तक्षेप किया गया था। रिकॉर्ड में गड़बड़ियों को सुधारने व उनकी संपत्ति पर अधिकार को बहाल करने की कार्रवाई भी तत्काल की गई। अवैध कब्जा हटाया गया और रिकॉर्ड में सुधार कर तारावती को उनकी संपत्ति पर कानूनी अधिकार बहाल किया गया। इस तरह पीड़िता को त्वरित न्याय मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय मिले। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सदर के काजीदेवर गांव में नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया गया था। गांव के शिवदत्त तिवारी ने एसडीएम से शिकायत की थी। इस पर नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने रास्ते में रखे छप्पर को हटवाकर रास्ते को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed